कांग्रेस ने दिया एकजुटता का परिचय नगर पालिका के खिलाफ बनायीं आंदोलन की रूप रेखा

JHABUA ABHITAK
झाबुआ अभीतक
झाबुआ। भाजपा बहुमत की नगर पालिका परिषद् में अपने कार्यालय में नगर के विकास में 100 करोड़ की लागत के उल्लेख को लेकर कांग्रेसजनो ने नगर पालिका के क्रियाकलापो योजनाओ में भ्रष्टाचार व् नगर की कई समस्याओ और मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का मन बना ही लिया।
शहर कांग्रेस कमैटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में सायं काल 7 बजे अति आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जिसमे नगर पालिका द्वारा शासन कीयोजनओं में भ्रष्टाचार व कई वार्डो की मूलभूत समस्याओ एव नगर के हितार्थ कई वर्ष पहले स्वीकृत कृषि उपज मंडी से मेघनगर नाका तक उत्कृष्ट रोड कमीशनबजी व धांधली के चलते नहीं बनपाने व् 15 वर्षो से काबिज होने के बाद भी नगर में कांजी हाउस, उद्यान, सब्जी मार्किट के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाने व् कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी एक जुटता के साथ नगर के प्रत्येक वार्डो में वार्डवासियो से रूबरू होकर जन जागरूकता अभियान चलाएगी व् हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर जाच की मांग करेगी।  बैठक में पार्टी में एकजुटता के साथ नगर पालिका चुनाव लड़ने की वियूह रचना के साथ रणनीति तय की गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने पार्टी जनो को एकमत होकर नगर पालिका परिषद् में हो रही मनमानी व् योजनाओ में हो रही धांधलियो को जन आंदोलन कर उजागर करने पर जोर दिया बैठक में शहर कांग्रेस  अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री, कार्यवाहक  अध्यक्ष गौरव सक्सेना ,लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, प्रवक्ता साबिर फिटवेल, हर्ष भट्ट, जीतेन्द्र अग्निहोत्री, हेमचंन्द  डामोर, विजय भाबर, प्रशांत बामनिया, अविनाश डोडियार, वरुण मकवाना, सोनू भाबर, गोपाल शर्मा, नाथू ठेकेदार, मनु डोडियार, निता डामोर ने भी बैठक में अपने विचार प्रकट कर पार्टी में एकमत होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस की परिषद् लाने का दृण संकल्प  लिया  बैठक में १८ वार्डो से कार्याकर्ताओ व् वार्ड वासियो ने सेकड़ो की तादात में भाग लिया व् नगर एव अपने मोहल्लो की मुलभुत समस्याओ से वरिष्ठ जनो को अवगत कराया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !