दिव्यांगजनो का जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन रंगपुरा में 14 फ़रवरी को

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। कलेक्टर अनुराग चौधरी द्वारा म.प्र. शासन की सामाजिक न्याय विभाग  द्वारा संचालित बहुचर्चित योजना निःषक्तजन प्रोत्साहन योजना 2008 एवं माननीय मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत झाबुआ जिले के दिव्यांगजनों का सामुहिक विवाह का आयोजन करने हेतु जिले में समस्त जनपद मुख्यालयों से 14 फरवरी मंगलवार को प्रातः 10 बजे से विवाह योग्य निःषक्त युवक -युवतियों का पंजीयन एवं जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को मैदानी अमले के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र के विवाह योग्य (18 से 40 वर्ष तक के अविवाहित दिव्यांगजन ) निःषक्त युवक-युवतियों को लाने हेतु जिम्मेदारी सुनिष्चित की गई है। जिला स्तरीय दिव्यांग युवक - युवती परिचय सम्मेलन हेतु स्थान जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र नियत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !