जिला कांग्रेस ने अमर शहीद आजाद को किया नमन

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा
झाबुआ। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 86वी पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस द्वारा भावभीनी श्रृद्वाजंली अर्पित कर उन्हे स्मरण किया गया। आज स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रातः 11.30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता (मुख्य अतिथि) द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्जवलित किया तथा कांग्रेस जनों द्वारा चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर बारी-बारी से अपनी श्रद्धाजंली अर्पित की गई। सभी कांग्रेसजनों ने इस माटी के सपूत को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के कार्यों को याद करते हुए उन्हे देश का महान कां्रतिकारी एवं राष्ट्र का महानायक बताया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद की शहादत को हिन्दुस्तान हमेशा याद रखेगा। चन्द्रशेखर आजाद ने अकेले ही अंग्रेजों के दांत खटटे कर दिये थे हमे भी उनसे प्ररेणा लेकर आंतकबाद एव फासीस्टवाद से मुकाबला करना है। वरिश्ठ कांग्रेस नेता मानसिंह मेडा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, गौरव सक्सेना ने भाषण के माध्यम से शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया ने किया एवं आभार जिला प्रवक्ता हर्ष भट ने माना। वहीं शहर कांग्रेस द्वारा प्रातः 10.30 बजे स्थानीय आजाद चौक पर षहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय पांडे, राजेन्द्र अग्निहोत्री, प्रदेश महिला सचिव शायरा बानो, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, जिला महामंत्री मनीष व्यास, ऋषी डोडियार, दीपक डोडियार, विजय भाबोर, बबलु कटारा, पार्षद रशीद कुरेशी, धुमा डामोर, कांग्रेस नेता रिंकु रूनवाल, विक्की मुवेल, योगेन्द्र खराडी, निरज मकवाना, खेमराज वसुनिया, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !