पेट्रोल - डीजल तथा गैस सिलेंडर भाव में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्षन

JHABUA ABHITAK

झाबुआ। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर में वृद्धि को लेकर आज कांग्रेस के युवाओं ने युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व् में स्थानीय बस स्टैण्ड से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजवाड़ा तक एक अनूठी रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्षन को लेकर सवेरे से ही युवा बस स्टेण्ड पर एकत्रित होने लगे एवं पुरानी सदी में चलित वाहन बैलगाड़ी, सायकिल, के साथ कांग्रेस के झंडे के बैनर तले एक विशाल रैली निकाली। इस रैली में युवा नेता एवं उनकी टीम बैलगाडी पर सवार होकर नगर में निकलकर पुरानी सदी की याद ताजा करवाई। इस रैली में विशेष रूप से शिवराज सिंह चौहान एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी के मास्क पहन कर युवाओं ने उनकी भी उपस्थिति दर्ज करवाई। रेली में लोग कई तरह के नारे लगाते रहे तथा पेट्रोल व डीजल की वृद्धि विरोध करते रहे। राजवाडा पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने पुराने जमाने के चुल्हों् पर चाय बनाकर नरेन्द्र  मोदी के हाथों लोगों को चाय पिलाई साथ ही राजवाडा स्थित गौ लोक वासी परम पुज्यचनीय स्वह. गोपालसिंह जी शासक झाबुआ रियासत की प्रतिमा पर उन्हेंव नमन करते हुए अपना ज्ञापन सौंपा तथा उनसे निवेदन किया कि वे हमारे देश के प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि दे। युवा नेता डॉ.विक्रात भूरिया, ने कहा कि बार-बार पेट्रोल, डीजल एवं गैर के दामो में वृद्धि से आमजनता की कमर टुट गई है। जहां एक ओर नोटबंदी के निर्णय ने जनता को लाईन में लगवा दिया एवं कई लोगों की रोजी रोटी छिन ली वहीं पेट्रोल व डीजल के दामों ने कई परिवारों की आर्थिक व्यबवस्था  को ही गडबडा दिया। भाजपा के राज में देश एव प्रदेश में जनता पूरी तरह से त्रस्ता हो गई है। भ्रष्टा्चार चरम सीमा पर है। झाबुआ नगरपालिका की करतूते आपके सामने है। आज झाबुआ नगर की हालत आपसे छिपी नही है। इन सब बातों को लेकर हमें मजबूर होकर यह रैली निकालनी पडी है तथा हमने अनेकों सरकार को ज्ञापन दिए किंतु अभी तक किसी पर भी काइ्र कार्यवाही नही हुई है। अतरू हम सब मिलकर गौलोकवासी परम पूज्यएनीय को ज्ञापन दे रहे है। जिससे की जनता में सदेश जाए कि अब ईश्वकर एवं मृत आत्मा ही देश के प्रधानमंत्री को सद्धबुद्धि दे सकती है। कार्यक्रम के अंत में भजन गा कर  अरे जो है काला उसे पकडिये, सबकों क्यों हरकाते है। हमने क्या किया, जो हमको लाईन में लगाते है।..................... अपना विरोध प्रकट किया।  इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन लोकसभा युवक कांग्रेस अध्य.क्ष आशीष भूरिया ने तथा आभार एनएसयूआई जिला अध्यरक्ष विनय भाबोर ने माना। इस अवसर पर एवं ब्लॉाक कांग्रेस अध्यंक्ष हेमचंद्र डामोर, आशीष भूरिया, राजेश भटट, विनय भाबोर, प्रवक्ता‍ हर्ष भट्ट, शायरा बानो भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !