अमित शर्मा
झाबुआ -सेवानिवृति एक अनिवार्य पढ़ाव है जीवन का ,हम 24 घण्टे सेवा देने वाले पुलिस वालों के लिए बेहद ही मुश्किल समय होता है, हमेशा व्यस्त और एक मिनट में रिस्पॉन्स देना होता है, लेकिन एक ख़ामोशी को स्वीकारना होता है हमें जो पिछले 40 सालों के कार्यकाल में हमने जो आवाज़ जी है वह अब शायद न होगी,पर नाती पोतों की आवाज़ ये जगह भर पायेगी को एक अद्भुत सुख भी देगी।उक्त उदगार एसपी महेश चंद नैन ने पुलिसकर्मियो के विदाई समारोह में कही ।उन्होंने कहा की माधव शर्मा जी आज रिटायर हो रहे थे दोपहर को मैने बड़े बाबूजी से कहा खबर करी उन्हें तो पता पढ़ा पिटोल पर चालान काट रहे थे ,सेफुदीन दिन भर से रूटीन के समन्स साइन करवाने 4 बजे तक आते रहे एक मिनट के लिए भी ये नही लगा की आज इनका रिटायरमेन्ट है ऐसे ही कर्मठ होते है पुलिस वाले आज हमारे बीच से एएसआई माधव शर्मा, सेफूदीन शेख, हुकुमसिंह जादोन...विदा ले इनका जीवन आनंद से बीते झाबुआ पुलिस ने एक भावभीनी बिदाई दी इस उम्मीद के साथ की है ये हमेशा हमारे साथ हमारे पास आते रहे अपने किसी देयक की वजह से नही अपितु प्रेम से जो आज तक इन्होंने झाबुआ पुलिस को दिया है। ईश्वर इन्हे आपार खुशियां दे । विदाई समारोह में एडिशनल एसपी सीमा अलावा, एसडीओपी शोभाराम परिहार ,टीआई आर सी भास्कर ,आदि मौजूद थे।


