सकल व्यापारी संघ ने युवा पीढ़ी को नाईट्रावेट जैसी नशीली अवैध गोलियांं से बचाने हेतु एसपी को सौंपा ज्ञापन , कहा तिन माह पूर्व भी करवाया था अवगत

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा
झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को दोपहर 12 बजे नवागत पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन से मिला एवं उनसे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन भी पुलिस अधीक्षक श्री जैन को सौंपा। जिसमें झाबुआ की युवा पीढ़ी को नाइट्रोवेट जैसी नशीली अवैध गोलियांं के सेवन से बचाने एवं अवैधानिक रूप से झाबुआ में वर्षों से निवास कर रहे लोगों की जांच संबंधी मांग की। ज्ञापन का वाचन व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने किया। मीडिया प्रभारी निखिल भंडारी ने बताया कि ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शहर प्रतिदिन अवैधानिक कार्यों का अड्डा बनता जा रहा है। यहां की भावी पीढ़ी अवैध रूप से बिकने वाली नाईट्रावेट जैसी नशीली गोलियों का सेवन करके भविष्य में भटकाव की ओर तेजी से भटकती जा रहीं है। इस अवैध कार्य का कारोबार इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि यदि समय रहते प्रशासन सजग नहीं हुआ तो भावी पीढ़ी को बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा। नाईट्रवेट गोलियों का सेवन करके युवा इतने मदमस्त हो जाते है कि उनकी संपूर्ण सोचने-समझने की क्षमता ही खत्म हो जाती है और उसी का परिणाम सोमवार को राधुसिंह निवासी गेहलर छोटी की हत्या के रूप में सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले युवाओं ने भी इसी तरह की नशीली गोलियों का सेवन कर रखा था। 
इस प्रकार की दोनो बातों से 3 माह पूर्व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी को भी मौखिक एवं लिखित में सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा अवगत करवाया जा चुका था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।  ज्ञापन में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में जकड़ते जा रहे युवाओं को बचाने के लिए अपराधियों की गहन जांच कर उन्हें गिरफतार करने एवं अवैध रूप से रह रहे विभिन्न प्रांतों के लोगों की जांच करने की भी मांग ज्ञापन में की गई, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की सेंध ना लग सके। 
इन मामलों से भी करवाया अवगत----
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई एवं बताया गया कि शहर के प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर लगे कई सीसीटीव्ही कैमरे वर्तमान में बंद पड़े है, जिन्हें चालू किया जाए। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाए। मुख्य बाजार में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था की जाए, आदि बातों से नवागत पुलिस अधीक्षक को प्रतिनिधि मंडल ने अवगत करवाया। सभी मामले को गंभीरता से सुनने के पश्चात् उचित कार्रवाई का आश्वासन पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने दिया। इस दौरान सकल व्यापारी संघ की ओर से नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री जैन के जिले में पदभार ग्रहण करने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !