उत्कृष्ट कार्य पर पिटोलबड़ी कन्या माध्यमिक शाला के तीन शिक्षको को कलेक्टर ने सम्मानित किया ।।

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा 20 जून 2026 को विकासखंड झाबुआ अंतर्गत कन्या माध्यमिक शाला पिटोलबड़ी, संकुल केंद्र पिटोलबड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का संचालन व्यवस्थित एवं संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा छात्राओं की उपस्थिति भी अच्छी पाई गई।
विद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन तथा छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहायक शिक्षक श्री नरेश मिश्रा, सहायक शिक्षक श्री कन्हैयालाल चौहान एवं प्रधान पाठक श्रीमती सूरज जाटव को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इसी प्रकार समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !