स्कूली बच्चों के बीच हुए विवाद में एक की मौत

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ । नगर के मध्य अयोध्याबस्ती में आज दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई जिसे सुन कर हर कोई सहम गया ।  स्कूल के तीन छात्रों में आपसी विवाद इतना बढ गया कि दो छात्रों  ने एक छात्र को चाकू से वार कर दिया । दोनों ने उसे चाकूंओं से सीने मे वार किये जिसके बाद जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नगर के मध्य अयोध्याबस्ती में स्थित कैथोलिक मिषन स्कूल के पास की है । आपसी विवाद में 14 वर्शीय राधुसिंह निवासी ढेबर बडी को दो युवकों ने चाकू मार दिये जिसके कारण सिने पर गंभीर चोंट के बाद छात्र बेहोष हो गया । इस घटना  में युवक की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया । पुलिस ने एक आरोपी बबलू को हिरासत में ले लिया है  दूसरे आरोपी की तलाष जारी है। पुलिस झाबुआ ने मर्ग कायम कर प्रकरण मे आगामी कार्रवाही प्रारंभ कर दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !