कहानी उत्सव पर "सिइओ जिला पंचायत" ने बच्चों को सुनाई कहानिया

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ- शासन के निर्देशानुसार आज जिले के स्कूलो में कहानी उत्सव मनाया गया। कहानी उत्सव के दौरान स्कूली बच्चों को ज्ञानवर्धक कहानियाॅ सुनाई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी ने झाबुआ ब्लाक की माध्यमिक शाला तलावली एवं नवागांव में पहंुचकर बच्चों को कहानियां सुनाई। माध्यमिक शाला तलावली में उन्होने बच्चों को पंचतत्र की कहानी सुनाई एवं नवागाॅव में हितोपदेश की कहानी सुनाई तथा बच्चों से चर्चा कर उन्हें कहानियों से संबंधी शिक्षाप्रद प्रश्नों के उत्तर पूछे। बच्चो ने मंत्र मुग्ध होकर उत्सुकता के साथ कहानी सुनी तथा कहानी से संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिये। भ्रमण के दौरान सीईओं जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी के साथ डीपीसी श्री एलएन प्रजापति सहित स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !