अमित शर्मा
झाबुआ-- कलेक्टर आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चैधरी, एसडीएम झाबुआ श्री बालोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारियो ने आज झाबुआ ब्लाक के ग्राम ढेकलबडी में खाटला बैठक आयोजित कर ग्रामीणो से समस्याए जानी एवं समस्याओ के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये । चैपाल में कलेक्टर आशीष सक्सेना ने एएनएम ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाडी सुपरवायजर, आंगनबाडी कार्यकत्र्ता को मुख्यालय पर रहकर विभाग से संबंधित सेवाए आमजन को देने के लिए निर्देशित किया एवं संबंधित जिला अधिकारियों को एएनएम, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाडी सुपरवायजर, एवं कार्यकत्र्ता, की नियत मुख्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया । चैपाल में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्रामीणो को बताया कि आंगबाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल एवं ग्राम पंचायत के कार्यो के निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है । टीम में जिला रोजगार अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी शामिल है । दोनो ही अधिकारी जिले में उक्त विभागो की सेवाओ का संचालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण करेगें । आंगनबाडी केन्द्र पर यदि बच्चो की उपस्थिति 90 प्रतिशत से कम पाई जाएगी तो आंगनबाडी कार्यकत्र्ता की सेवाए समाप्त कर दी जाएगी । संभाग स्तर से संभागायुक्त राजस्व इन्दौर श्री संजय दुबे द्वारा गठित टीम द्वारा भी निरीक्षण किया जाएगा । संभागीय टीम के निरीक्षण में यदि 90 प्रतिशत से कम उपस्थिति पाई गई तो संबंधित सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाए समाप्त कर दी जाएगी ।
ग्रामीणो ने ढेकल बडी स्कूल के पास हेण्ड लगवाने की मांग की एवं चैपाल में एएनएमने बताया कि वह ढेकल बडी में ही निवास करती थी किन्तु उसका आवास जीर्ण-शीर्ण हो गया है। एएनएम के क्वार्टर की मरम्मत करवाकर मुख्यालय पर रहने के लिए निर्देशित किया । साथ ही एएनएम को आंगनबाडी केन्द्र पर मिलने वाले नाश्ते को प्रतिदिन चखकर गुणवता सुनिश्चित करने, स्कूल के बच्चो को मिलने वाला मध्याह भोजन मीनू अनुसार और नियमित मिले इसके लिए एएनएम को दोपहर का भोजन स्कूली बच्चो के साथ ही करने के लिए कलेक्टर श्री सक्सेना ने निर्देशित किया। जब तक एएनएम के आवास की मरम्मत का काम ना हो तब तक सोसायटी के रिक्त पडे कक्ष में एएनएम के रहने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये एवं रिक्त कक्ष को कलेक्टर ने खुलवाकर व्यवस्था देखी।


