अमित शर्मा
झाबुआ -दिव्यांगजनों को बेहतर सेवाएॅ देने के लिए जिले के विकलांग पुनर्वास केन्द्र को विगत 3 दिसम्बर को पुरस्कृत किया गया। जिले के लिए यह पुरस्कार दिल्ली में राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी के हाथों कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने प्राप्त किया।
जिले को गौरान्वित करवाने के लिए दिन-रात अपना सहयोग देने वाले विकलांग पुनर्वास केन्द्र के शासकीय सेवकों को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया। एवं जिले में दिव्यांगजनों के विकास के लिए किये गये प्रयासों के लिए अधिकारियों की सराहना की।
ईस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ अनुराग चौधरी ,एडीएम दिलीप कपसे एसडीएम अशफाक अली आदि उपस्तिथ थे ।


