दिसंबर माह में पंचायत ओडीएफ नहीं हुई तों सचिव- रोजगार सहायक की नौकरी खतरे में

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन की प्राथमिकता के अभियान के तहत जिले को दिसम्बर माह में ओडीएफ खुले में शौच से मुक्त करवाने के लिए कलेक्टर आशीष सक्सेना ने सख्त रूख अपना लिया है।सोमवार को मेघनगर ब्लाक की ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत कुछ हितग्राहियों के नाम ही पात्रता सूची में सचिव /रोजगार सहायक द्वारा नहीं जोडे गये है, जिससे वे हितग्राही शासन की योजना के लाभ से वंचित हो सकते थे। इस पर कलेक्टर आशीष सक्सेना ने नाराजगी जाहिर की एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को अपनी गलती सुधारने के लिए अवसर प्रदान कर सात दिवस में सभी पात्र हितग्राहियों की डिमांड स्वच्छ भारत मिशन के पोर्टल पर डालने के लिए सख्त हिदायत दी। सभी ग्राम पंचायतों को दिसम्बर माह में खुले में शौच से मुक्त ओडीएफ करवाने के लिए सीईओं जनपद, बीसी, सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया। जिन ग्राम पंचायतों द्वारा दिसम्बर माह में ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के कार्य में लापरवाही बरती जाएगी  उनके सचिव एवं रोजगार सहायक को शासकीय सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग चौधरी, एडीसनल  सीईओं श्रीमती निशीबाला सिंह, सीईओ जनपद मेघनगर श्री रावत सहित मेघनगर ब्लाक की ग्राम पंचायतो के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !