प्रकरण के निराकरण में विलम्ब करने पर लेखापाल की वेतन वृद्धि रोकने हेंतु नोटिस जारी

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ- शासन के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त होने के 06 माह पूर्व संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण तैयार कर कार्यालय जिला पेंशन अधिकारी जिला झाबुआ को प्रस्तुत किया जाना था। श्री खेमचन्द्र वसुनिया सहायक शिक्षक मा0वि0 डाबडी विकासखण्ड पेटलावद अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर दिनांक 31.10.2016 को सेवानिवृत्त हुए। 
 वसुनिया का पेंशन प्रकरण कार्यालय जिला पेंशन अधिकारी जिला झाबुआ को सेवानिवृत्ति होने के 06 माह पूर्व प्रस्तुत नहीं किया जाकर सेवानिवृत्ति उपरांत दिनांक 22 नवम्बर 2016 को विलंब से प्रस्तुत किया गया है। शासन एवं वरिष्ठ के आदेशो/निर्देशों की अवहेलना की जाकर शासकीय कार्यो में लापरवाही व उदासीनता बरतने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी के प्रकरणो के निराकरण में विलम्बकारी नीति से कार्य करने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुन्तला डामोर  ने श्री उपेन्द्र कुमार जोशी तत्कालीन लेखापाल कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड पेटलावद वर्तमान में शा0बा0उ0मा0वि0 पेटलावद की एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से तत्काल रोकने के लिए सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया  है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !