केशलेस लेनदेन के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न , शासकीय विभागो में खरीदी केशलेश लेनदेन के माध्यम से ही करे -अनुराग चौधरी

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ -कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनप्रतिनिधियो एवं शासकीय विभागो के शासकीय सेवको को केशलेस लेनदेन के लिए प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक थांदला श्री कलसिंह भाभर, प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अनुराग चौधरी, एलडीएम अरविंद कुमार सहित जनप्रतिनिध एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे । 
प्रशिक्षण में केशलेंश लेनदेन के तरीके एवं प्रक्रिया बताई गई प्रशिक्षण में बताया गया कि अपने आधार नम्बर की सीडिंग की स्थिति जानने के लिए स्टार 99 स्टार 99 हेज डायल करके निर्देशानुसार कार्यवाही करे । मोबाईल बैंकिंग के लिए अपना मोबाइल नम्बर बैंक में पंजीयन करवाये । युपीआई एप पर अपना पंजीयन कर किसी भी बैंक से केशलेश लेनदेन कर सकते है । इसके लिए स्मार्ट फोन की आवश्यकता होगी । जिसके पास स्मार्ट फोन  नही है वह स्टार 99 हेज  का उपयोग कर केशलेश लेनदेन कर सकते है । प्रशिक्षण में पीओएस मशीन से ट्रांजिक्सन का प्रदर्शन भी किया गया।
प्रशिक्षण मे प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा कि शासकीय विभागो में केशलेश लेनदेन ही करे छात्रावास / आश्रामो में खरीदी जाने वाली सभी खाद्य सामाग्री / स्टेशनरी इत्यादि का क्रय केशलेश लेनदेन के माध्यम से ही करे । ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के निर्माण कार्यो एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओ में केशलेश लेनदेन ही करे । 
प्रशिक्षण में एलडीएम श्री अरविंद कुमार ने बताया कि केशलेश लेनदेन करते  समय किसी भी व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड नम्बर ,सीवीवी नम्बर,एटीएम पिन नम्बर,ओटीपी नम्बर नही बताये ।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !