"झाबुआ विधायक" देगें 31.42 करोड की पिटोल क्षेत्र को सौगात,कन्या आवासीय परिसर, छात्रावास एवं स्कूल भवन का करेगें भूमिपूजन

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ। क्षेत्रीय विधायक षांतिलाल बिलवाल शुक्रवार 30 तारिख को  झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के पिटोल अंचल में 31 करोड 42 लाख की लागत के चार निर्माण कार्यो का षुभारंभ करेगें। विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक षांतिलाल बिलवाल द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के तहत परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के माध्यम से  बावडी पिटोल में 20 एकड  क्षेत्र में 27.45 करोड से बनने वाले छात्राओं के लिये कन्या आवासीय परिसर  का भूमिपूजन  करेगें । इस आवासीय परिसर में 240 सीट के छात्रावास भवन में 490 छात्राओं के अध्ययन की सभी सुविधा मुहैया होगी। इसी तरह विधायक बिलवाल द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिटोल के 1 करोड 43 लाख की लागत से भवन निर्माण एवं 50 सीट के कन्या छात्रावास जिसकी लागत 1 करोड 27 लाख है तथा 9 एकड जमीन पर ये दोनो भवन निर्माण होना है का भूमिपूजन करेगें। वही विधायक बिलवाल द्वारा कालाख्ांट पिटोल में 50 सीट के 1 करोड 27 लाख की लागत से निर्मित होने वाले बालक छात्रावास जो एक एकड भूमि परिसर में निर्मित होगा का भी भूमिपूजन एवं कार्यारंभ करेगें। भूमि पूजन के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश दुबे जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, हरू भूरिया, मेजिया कटारा, बहादूर हटिला, महेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र पंवार टूई, महेन्द्र ठाकुर, जगदीश बडदवाल, बवलवंत मेडा, धन्ना डामोर,मांगीलाल भूरिया, लाला गारी, गुल्लु गणावा के अलावा बडी संख्या में क्षेत्र के सरपंच, पंच,तडवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !