पिटोल में 31 करोड 44 लाख के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन, विधायक ने दी सौगात

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ ।  विधानसभा क्षेत्र के पिटोल में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा 4 सौगाते एक साथ दी जारही है । आज ही नवीन कन्या उमावि के भवन का 1.43 करोड की लागत से भूमिपूजन के साथ ही 1.27 करोड की लागत से 50 सीटर प्रि मेट्रीक कन्या छात्रावास तथा इतनी रकम से 5. सीटर प्री मेट्रीक बालक छात्रावासभवन का भूमि पूजन हो रहा है और अतिशिघ्र भवन तेयार होकर बच्चों एवं बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में नया प्रकल्प मिलेगा । पिटोल क्षेत्र को इतनी बडी सौगात सिर्फ भाजपा सरकार के द्वारा ही प्रदान की गई र्है । उक्त विचार विधायक शातिलाल बिलवाल ने  पिटोल बावडी में आयोजित भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त की । 
पिटोल क्षेत्र में 4 भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य शेलेश दुबे, जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया , कल्याणसिंह डामोर, बलवंत मेडा, बबलू सकलेचा, हरू भूरिया, जगदीश बडदवाल, महेन्द्रसिंह, जितेन्द्र सोलंकी, मसूर बिलवाल, तानसिंह सरपंच, अजु मेडा, विक्रम नायक, धुलु गणावा, प्रतीकाह, जोगडिया भाइ के अलावा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर, पीआईयू के संभागीय यंत्री श्री मंडलोई के अलावा बडी संख्या मे गा्रमीण्याजन, सरपंच, पंच एवं स्कूली बच्चे एवं स्कूली शिक्षक उपस्थित थे । विधायक  बिलवाल ने गेति चलाकर  चारों स्थानों पर कार्यारंभ किया ।
विधायक बिलवाल ने  बच्चों से आव्हान किया कि वे अपने माता पिता जिन्होने पढने के लिये भेजा है उनके विवास पर वे खरा उतरे और पढाई करके अपने  परिवार, स्कूल,अंचल एवं जिले का नाम रोन करें ।श्री बिलवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री िवराजसिंह चौहान की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी ददी ।
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शैलेश दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी विकास विभाग ने इस जिले मे कैसे आगे बढे और पढाई करें के लिये योजनाओं का क्रियान्वयन किया है । विधायक शातिलाल बिलवाल ऐसे पहले विधायक है जिन्होने अपने कार्यकाल में ढेरों एवं करोडो की सौगाते विधानसभा क्षेत्र के विकास के ली दी है ।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुंतला डामोर ने  अपने प्रेरक उदबोधन में बच्चियों को पढाई के लिये  सतत अग्रसर रहने का आव्हान करते हुए कहा कि उन्हे कम से कम 18 र्वा तक अपनी पढाई जारी रखना है । उन्होने कानूनी प्रावधान की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई लडका किसी नाबालिग या 18 र्वा से कम आयु की लडकी का अपहरण कर लेता है या कोई नाबालिक लडकी किसी लडके साथ चली जाती है तो ऐसे स्थिति में उस लडके को 10 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है । इसलिये पढाई के साथ ही अपने मे सुधार करना भी आवशयक है ।
पीआईयू के संभागीय यंत्री एनएस मंडलाई ने इस अवसर पर चारों स्थानो  पर निर्मित किये जाने वाले छात्रावास, शिक्षा परिसर ,उमावि भवन के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन महेन्द्रसिंह ठाकुर ने किया तथा आभार जय बैरागी ने माना ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !