अमित शर्मा
झाबुआ-- व्यक्ति ठान ले तो, समन्वित प्रयासों से कोई भी काम आसानी से किया जा सकता है। ऐसा ही हुआ फोरलेन को प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर आशीष सक्सेना ने ठान लिया कि मुझे भारी वाहनों को शहर के बाहर से ही निकालना है और उन्होने इस दिशा में प्रयास शुरू किये। जिला प्रशासन एवं कलेक्टर आशीष सक्सेना की कोशिशों के बाद आखिरकार फोरलेन झाबुआ बायपास आज शुक्रवार को शुरू हो गया है।
एडीएम एव टीम ने किया निरिक्षण --
आवागमन की सुगम्यता देखने के लिए एडीएम दिलीप कपसे एडीसनल एसपी श्रीमती सीमा अलावा , एसडीएम सयद अली, ई.ई पीडब्ल्यू डी यादव, सीएमओं नगरपालिका श्री निंगवाल ने रोड का निरीक्षण कर ट्राफिक व्यवस्था देखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने स्वयं वाहन चालकों को परिवर्तित मार्ग से गुजरने के लिए संकेत दिया।
बासपास शुरू होने से ये होगा फायदा---
फोरलेन बायपास शुरू हो जाने से अब जिन वाहन चालकों को झाबुआ शहर में कोई काम नहीं है, वे सीधे बायपास से निकल जाऐगे, अनास नदी के संकरे पुल पर लगने वाले जाम से वे बच जायेगे। जिससे उनका समय बचेगा, बायपास से गुजरने वाले वाहनों को शहर के टेªफिक से निजात मिल जाएगी। शहर में निर्माणाधीन उत्कृष्ट सड़क की वजह से होने वाली परेशानी का सामना भी वाहन चालकों को नहीं करना पडेगा। शहर की बजाय बायपास से गुजरने वाले वाहनो को दूरी भी कम तय करना पडेगी और झाबुआ शहर को भी भारी वाहनों के गुजरने की वजह से होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी और भारी वाहनो की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
ऐसे हुआ काम -----
कलेक्टर आशीष सक्सेना ने शहर से ट्रेफिक के दबाव को कम करने एवं आये दिन शहरी क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं में कमी करने के लिए निर्णय लेने के लिए 5 नवंबर को आकस्मिक रूप से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाकर समिति सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर आपसी समन्वय से निर्माणाधीन फोरलेन बायपास को प्रारंभ करवाने के लिए आवश्यक निर्णय लिये। निर्णय अनुसार तत्काल बायपास को शुरू करवाने के लिए सी एम ओ. नगरपालिका झाबुआ निंगवाल, ई.ई. पीडब्ल्यूडी यादव,एसडीएम अशफाक अली ने पुलो के पास एप्रोच बनाने का शुरू कर दिया। फोरलेन बायपास पर जहां मुरम डालकर रोड को लेवल में किया जाना था वहां डंपर एवं जेसीबी के माध्यम से पीडब्ल्यू डी एवं नगरपालिका के निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारो की मदद से काम करवाया गया। परिणाम स्वरूप आज 11 नवम्बर से फोरलेन रोड को भारी वाहनों एवं अन्य वाहनो के लिए खोल दिया गया। मार्ग पर संकेतक संबंधी बोर्ड भी लगा दिये गये है।
ट्रक चालक खुश हुए ----
ट्रक चालक को जब फोरलेन सड़क से गुजरने के लिए अधिकारियों ने संकेत दिया तो वह खुश हो गया एवं ट्रक चालक श्री मोहन ने वाहन रोककर बायपास प्रारंभ करने के लिए कार्य करने वाली टीम एवं कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना को धन्यवाद ज्ञापित किया। ट्रक चालक ने कहां साहब शहरी क्षेत्र में टेªफिक में समय खराब होता था, अनास नदी के पुल पर जाम की स्थिति से गुजरना पडता था, और सड़क के गडडों की वजह से बहुत परेशानी होती थी। अब बायपास से गुजरने से भारी वाहन चालक इस परेशानी से बच जायेगे। सर आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।
सहयोगी टीम को कलेक्टर आशीष सक्सेना, एडीएम दिलीप कपसे, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने भी बधाई दी | इस अवसर पर विधायक शांतिलाल बिलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंग बारिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेलेश दुबे, एव पार्षद गन आदि उपस्तिथ थे |




