विधायक सहायता केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणो के फार्म भरने एवं दस्तावेजों की निशुल्क सेवाये दी गई

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा
झाबुआ । केन्द्र सरकार एवं आरबीआई के निर्देशानुसार 500 एवं 1000 रूपये के नोट बंद हो जाने के चलते गुरूवार से नगर की सभी बैंकों में ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में  ग्रामीणजन 500 एवं 1000 के करेसी नोट बदलवाने के लिये नगर में आरहे है  । राजवाडा चौक जहां नगर की महत्वपूर्ण नेशनलाईज्ड बैंक स्टेट बैंक आफ इण्डिया, बैक आफ इण्डिया, बैक आफ बरोडा, एचडीएफसी बेक आदि यही स्थित होकर गा्रमीणों को 4000 रूपये तक नोट बदलवाने के लिये फार्म  एनेक्जर-5 भरने तथा पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड,वोटर आईडी, नरेगा कार्ड, आदि की फोटो  कापी भी प्रपत्र के साथ लगाने  कर देने के लिये स्थानीय नेहरूमार्ग बैंक आफ बरोडा के निकट विधायक शातिलाल बिलवाल द्वारा सहायता केन्द्र खोला गया जिसमें सकल व्यापारी संघ युवा ईकाई द्वारा सभी ग्रामीणों एवं बेंक में नोट बदलवाने के लिये आने वाले लोगों के लिये निशुल्क सेवायें एवं अभिलेख पहचानपत्र की निशुल्क फोटो कापी दिये जाने की सेवायें दी गई । इस अवसर पर स्वयं विधायक शातिलाल बिलवाल, प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य शेलेश दुबे , मनीश यादव बिट्टू , सकल व्यापारी संघ के नीरज राठौर एवं कमलेश पटेल आदि ने उपस्थित रह कर गा्रमीण जनों के फार्म भरने एवं फोटो कापी सेवायें निाुल्क  देने के लिये अपनी भूमिका निभाई । फोटो कापी एवं फार्म भरने की निाुल्क सेवायें देने में सकल व्यापारी संघ की युवा ईकाई के अध्यक्ष गोपाल सोनी, अंकुश काठी, गोपाल बुंन्देला,विााल चैधरी,पिण्टू पोरवाल, मनीश राठौर, लाखन कटारा  काकू चैधरी, मनीश राठौर,  जितेन्द्र पंवार ओटी, पंकज  चैहान, भेरू चैधरी आदि ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवायें प्रदान की । ग्रामीण आदिवासियों को तीनों बैंकों में नोट बदलवाने में दी गई सराहनीय सेवाओं की पूरे नगर में प्रसंश की जारही है ।  हजारों गा्रमीणों के जमावडे को देखते हुए  सकल व्यापारी संघ युवक ईकाई की ओर शितल पानी की भी व्यवस्था की गई । नगर में इस सराहनीय कदम की सर्वत्र प्रसशा की जारही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !