झाबुआ कल्याणपुरा टू-लेन रोड का उदघाटन विधायक द्वारा किया गया

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ -झाबुआ से कल्याणपुरा टू-लेन रोड 13.67 कि.मी लागत 2426.37 लाख का कार्य प्रारंभ शांतिलाल बिलवाल विधायक द्वारा ग्राम खेरमाल  में करवाया गया । टू-लेन रोड कार्य प्रारंभ कार्यक्रम में   भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,शैलेष दुबे, जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री  कल्याणसिंह डामोर, धनसिंह जी बारिया अध्यक्ष नगरपालिका झाबुआ,प्रवीण सुराणा पूर्व महामंत्री भारतीय जनता पार्टी झाबुआ,  श्री सुरेश (भूरू) चैहान , गगन पांचाल,लोक निर्माण विभाग झाबुआ  के अधिकारी एवं कार्य निर्माण ठेकेदार एल.जी.चैधरी क्रस्ट्रक्शन कंपनी अहमदाबाद के साथ ग्रामीणजन उपस्थित थें । विधायक शांतिलाल बिलवाल द्वारा मार्ग के कार्य अवसर पर ग्रामीणजनो को अवगत करवाया गया कि उक्त रोड सिगल पट्टी होने से आवागमन में काफी असुविधा होकर कई दुर्घटना इस रोड पर होती देख कर माननीय मुख्यमंत्री जी म.प्र.शासन के झाबुआ भ्रमण के दौरान माॅग की गई थी, कि उक्त रोड को टू-लेन किया जावें, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभाग से डीपीआर मगवाया जाकर उक्त रोड की तत्काल स्वीकृति दी गई होकर उक्त रोड का कार्य प्रारंभ करवाया गया है , जिससे की गा्रमीणजनो को आवागमन में असुविधा न हो, ऐसे ही क्षैत्र में बैराजो का निर्माण करवाया गया जिससे की कल्याणपुरा क्षैत्र से झाबुआ तक ग्रामीणो को कृषि कार्य एवं पीने हेतु पानी की पर्याप्त सुविधा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !