मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामूहिक विवाह आयोजन की तिथियां तय

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ -मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले में अधिक से अधिक कन्याओं को लाभान्वित किए जाने के लिए तिथिया तय कर कन्याओं के अभिभावको से आवेदन आमंत्रित कर कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सभी जनपद सीईओ, सी,एम,ओ नगरीय निकाय को सामूहिक विवाह कार्यक्रमो का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया है। जिले में जनपद पंचायत राणापुर में 20 दिसम्बर 16 को , जनपद पंचायत मेघनगर में 21 दिसम्बर 16 को , जनपद पंचायत थांदला में 22 दिसम्बर 16 को ,जनपद पंचायत रामा में 23 दिसम्बर 16 को , जनपद पंचायत झाबुआ में 24 दिसम्बर  16 को जनपद पंचायत पेटलावद में 24 दिसम्बर 16 को मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। आमजन से अनुरोध है कि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित जनपद पंचायत अथवा नगरीय निकाय में आवेदन करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !