अमित शर्मा
झाबुआ। कलेक्टर आशीष सक्सेना एवं प्रभारी अधीक्षक जेल बालोदिया ने षुक्रवार को जिला जेल झाबुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल की व्यवस्थाएॅ देखी। जेल में साफ-सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष सक्सेना के साथ उप अधीक्षक जेल अशोक शर्मा उपस्थित थे। जेल के कैदियो से कलेक्टर ने चर्चा की ओर जेल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जेल की साफ सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएॅ 15 दिवस में ठीक करने के लिये प्रभारी अधीक्षक जेल एवं उप अधीक्षक जेल को कलेक्टर सक्सेना ने निर्देशित किया। खाने की गुणवत्ता देख कर कलेक्टर ने उप अधीक्षक जेल को लगाई फटकार जेल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कैदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी देखा। कैदियों को दिये जाने वाले भोजन की निम्न गुणवत्ता एवं कम मात्रा में भोजन दिये जाने पर कलेक्टर सक्सेना ने उप अधीक्षक जेल शर्मा को फटकार लगाते हुवे भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिये एवं प्रत्येक कैदी को निर्धारित मात्रा में भोजन दिये जाने के लिये आदेशित किया। जेल में धारा 151 में कैंद कैदियो को नियमानुसार कार्यवाही कर रिहा करने के लिये कलेक्टर सक्सेना ने प्रभारी अधीक्षक जेल बालोदिया को निर्देशित किया। जेल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय में संधारित पंजीयों, शस्त्रागार, कैदियो की बैरक, पाकशाला, इत्यादी का भी निरीक्षण किया। अव्यवस्था पाये जाने पर उप जेल अधीक्षक को फटकार लगाई एवं सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। जेल में पदस्थ स्टाफ की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। जेल में पदस्थ शिक्षक से पूरे समय काम लेने के लिये निर्देश दिये। दवाईयाॅ बाजार से खरीदने के बजाय जिला चिकित्सालय से निःशुल्क प्राप्त करने के लिये निर्देशित किया। कार्यालय में विगत 2 माह से आये हुवे सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये जाने पर आपत्ति जाहिर की एवं तत्काल कैमरे लगवाने एवं मानिटरिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिये। उप अधीक्षक शर्मा को प्रभारी अधीक्षक जेल की अनुमति के बिना जानकारी भेजने पर फटकार लगाई एवं भविष्य कोई भी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेजने और आवश्यक निर्णय लेने के पूर्व प्रभारी अधीक्षक से अनुमति लिये जाने के बाद ही कार्यवाही करने के लिये सख्त चेतावनी दी


