अमित शर्मा
झाबुआ। झाबुआ प्रवास पर आये प्रदेष योजना आयोग के उपाध्यक्ष चेतन कष्यप को ष्वेतांबर जैन श्री संघ की ओर से सहसचिव अनिल रूनवाल, राकेष मेहता, रिंकू रूनवाल आदि ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विष्व पूज्य गुरूदेव राजेन्द्रसूरिष्वरजी मसा के 190 वे जन्म दिवस एवं 110 वे स्वर्गारोहण दिवस गुरूसप्तमी 5 जनवरी 2017 को शासकीय अवकाष घोशित करने के लिये ज्ञापन सौपा। प्रस्तुत ज्ञापन में मांग की गई है कि जैन ष्वेतांबर श्री सघ की आचार्य परंपरा के महान आचार्य एवं त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के प्रथम आचार्य श्रीमद राजेन्द्रसूरिष्वरजी मसा का समाधी मंदिर धार जिले के मोहनखेडा तीर्थ में स्थित होकर पोश सुदी सप्तमी को प्रतिवर्श हजारों-लाखों की संख्या में गुरूभक्त एवं श्रद्धालुजन आते है। 9 वर्श पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं मोहनखेडा पधारकर गुरू सप्तमी को स्थानीय अवकाष की घोशणा की थी। गुरू सप्तमी पर हजारों की संख्या में पूरे देष से एवं प्रदेष से सरकारी कर्मचारी अधिकारी भी आते है व श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि इस वश गुरूसप्तमी 5 जनवरी 2017 को आ रही है अतः इस दिन षासकीय अवकाष घोशित किया जावें। कष्यप ने आष्वस्त किया है कि वे इस भावना से मुख्यमंत्री को अवगत करावेगें तथा ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाही करेगें।


