अमित शर्मा
झाबुआ-कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला झाबुआ परिसर में जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री शांतीलाल बिलवाल, विधायक विधानसभा क्षैत्र झाबुआ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चौधरी, उप संचालक कृषि विभाग झाबुआ श्री जी.एस.त्रिवेदी उप संचालक पशु पालन विभाग झाबुआ डॉ. एस.एस. तिवारी, कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के डॉ. तोमर आदि उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता पशु पालकों को पुरस्कार प्रदान किये गये। आभार प्रदर्शन डॉ.एस.के. धुरिया सिविल सर्जन जिला पशु चिकित्सालय झाबुआ द्वारा किया गया।
इनको मिला पुरूस्कार-----
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्री आशीष शांतिलाल पंचाल निवासी खरडू बडी ब्लाक रामा की गाय ने प्रथम पुरस्कार 50 हजार जीता, श्री वरदीचंद रूगनाथजी निवासी खरडू बडी ब्लाक रामा की गाय ने द्वितीय पुरस्कार 25 हजार जीता, श्री लूणा पल्लुजी वाघेला निवासी कल्याणपुरा ब्लाक झाबुआ की गाय ने तृतीय पुरस्कार 15 हजार जीता एवं श्री नरवरसिंह प्रेमसिंह नायक निवासी स.सु.मो. साथ ब्लाक मेघनगर, श्री अमित शंकरलाल पंचाल निवासी झाबुआ ब्लाक झाबुआ, श्री अंकुर जगदीश गुर्जर निवासी पेटलावद ब्लाक पेटलावद, श्री रमेश सलिया मेडा निवासी उन्नई ब्लाक पेटलावद, श्री दिलीपकुमार हरिओम दवे निवासी राणापुर ब्लाक राणापुर, श्री देवेन्द्र शंकरलाल पंचाल निवासी झाबुआ ब्लाक झाबुआ एवं श्री काना सकरिया बारिया निवासी दौलतपुरा ब्लाक थांदला की गाय ने सांत्वना पुरस्कार 5-5 हजार जीता। गाय मालिको को अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में पुरस्कार राशि का वितरण किया गया।