अमित शर्मा "झाबुआ अभीतक"
झाबुआ -जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता,भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री विश्वास सारंग 14,15 एवं 16 अगस्त को जिले के भ्रमण पर रहेगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग 14 अगस्त को शाम 06.00 बजे के पश्चात अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक आयोजित कैण्डल मार्च मे सहभागिता करेगे। ,15 अगस्त को पुलिस लाईन ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेगे एवं शाम 04.00 बजे के पश्चात अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक तिरंगा यात्रा का मे शामिल होगे,16 अगस्त को प्रातः 08 बजे से अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक आयोजित फ्रीडम रन मे सहभागिता करेगे।


