स्वतंत्रता दिवस पर " प्रभारी मंत्री "करेगे ध्वजारोहण , अंतिम रिहर्सल हुई

JHABUA ABHITAK



अमित शर्मा "झाबुआ अभीतक"
झाबुआ -स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का समारोह पुलिस लाईन ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित किया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता,भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री विश्वास सारंग द्वारा प्रातः 9 बजे  ध्वजारोहण किया जाएगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी।
प्रातः 9.07 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री संदेष का वाचन किया जाएगा। प्रातः 9.22 बजे परेड द्वारा हर्श फायर किया जाएगा। प्रातः 9.45 बजे से पी.टी.प्रदर्षन एवं राश्ट्रीय भावना एवं झाबुआ की संस्कृति को प्रदर्षित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जावेगी।
स्वतंत्रता दिवस पर सभी षासकीय कार्यालयो पर 14 ,15 एवं 16 अगस्त की रात्रि को विद्युत व्यवस्था की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर षासकीय कार्यालयों पर राश्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराया जाएगा।
आज 13 अगस्त को कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल की गई कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी,एडीसनल एसपी श्रीमती सीमा अलावा, ऐसी ट्रायबल श्रीमती शकुन्तला डामोर, सहित शासकीय सेवक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री  सारंग, स्कूली बच्चो के साथ करेगे मध्यान्ह भोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम करडावद के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास मे आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग, सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं शासकीय सेवक सहित स्कूली बच्चे  उपस्थित रहेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !