अमित शर्मा "झाबुआ अभीतक"
झाबुआ -आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के बाद ‘‘याद करो कुर्बानी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अगस्त को शाम 06.30 बजे के पश्चात अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक कैण्डल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री सहकारिता,भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री विश्वास सारंग करेंगे।
विकासखण्ड स्तर पर जनपद अध्यक्ष इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे तथा विकासखण्ड स्तर के सभी अधिकारी इसमें सम्मिलित होंगे। जिला स्तरीय व विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ,अधिकारी, शासकीय सेवक, खिलाड़ी, छात्रों के अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित होंगे।
तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को सायं 04.00 बजे से आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर ‘‘याद करो कुर्बानी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अगस्त को शाम 04.00 बजे के पश्चात अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। राजवाडा चैक पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जावेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,अधिकारी, खिलाड़ी, शासकीय सेवक,एनजीओ तथा गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित होंगे।
फ्रीडम रन 16 अगस्त को प्रातः 07.30 बजे से--
आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर ‘‘याद करो कुर्बानी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 16 अगस्त को प्रातः 07.30 बजे से अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,अधिकारी,शासकीय सेवक, खिलाड़ी, एनजीओ तथा गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित होंगे।
प्रदर्शिनी का होगा आयोजन--
आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर ‘‘याद करो कुर्बानी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 14 से 16 अगस्त तक खादी एवं हथकरघा टेक्स्टाईल की प्रदर्शिनी का आयोजन स्व सांसद श्री दिलीपसिंह भूरिया के प्रतिमा स्थल के पास किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने कार्यक्रमवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर दायित्व सौपे है एवं बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी,एडीसनल एसपी श्रीमती सीमा अलावा, एडीएम श्री दिलीप कपसे, सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे।


