अमित शर्मा "झाबुआ अभीतक"
झाबुआ --झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता,भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री विश्वास सारंग 14, एवं 15 अगस्त को जिले के भ्रमण पर रहेगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग 14 अगस्त को शाम 06.00 बजे के पश्चात अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक आयोजित कैण्डल मार्च मे सहभागिता करेगे। ,15 अगस्त को पुलिस लाईन ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेगे एवं जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करेंगे, ग्राम करड़ावद बड़ी में कस्तुरबा गाॅधी बालिका छात्रावास में तीरंदाजी प्रशिक्षण का शुंभारभ करेंगे एवं बालिकाओं के साथ भोजन करेंगे। उसके बाद दोपहर 01.00 बजे के पश्चात अम्बेडकर पार्क से राजवाडा चैक झाबुआ तक तिरंगा यात्रा मे शामिल होगे, उसके बाद झाबुआ से प्रस्थान करेंगे।


