अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ।वर्तमान में जल संकट की स्थिति चिंताजनक होती जा रहीं है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और आने वाले समय में पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन सकती है।
उक्त जानकारी देते हुए सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा एवं सचिव संदीप जैन राजरतन ने बताया कि इस वर्ष वर्षाकाल में पिछले वर्ष की तुलना में औसत से काफी कम बारिश हुई है, जिससे शीत ऋतु एवं ग्रीष्मकाल में शहर सहित जिलेभर में जल संकट गहराने की संभावना है। पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसकी एक-एक बूंद कीमती है। अतः हम सभी का कर्तव्य है कि पानी का उपयोग आवश्यकता के अनुसार सीमित ही करें और किसी भी प्रकार की बर्बादी रोकें। जल को सुरक्षित रखने के साथ अपना कल सुरक्षित करें और जल ही जीवन है के संदेश को शहरवासी मिलकर सार्थक बनाएं।
*यह उपाय दैनिक दिनचर्या में अपनाएं -* सकल व्यापारी संघ द्वारा शहरवासियों से अपील करते हुए जल बचत के दृष्टिगतगत कुछ कारगर उपाय बताते हुए कहा गया है कि वाहनों को पाईप से पानी डालकर ना धोएं। मग और पोंछे का उपयोग करें। शॉवर से ना नहाएं। बाल्टी में पानी लेकर स्नान करें। जिन नलों में टोटी नहीं है, उनमें तत्काल टोटी लगवाएं। टंकी भरने पर मोटर बंद करें। पानी को ओवरफ्लो होकर व्यर्थ न बहने दें। घरों एवं दुकानों में टपकते नलों को तुरंत ठीक करवाएं। पानी की पाइप लाईन में कहीं भी लीकेज हो तो तत्काल उसकी मरम्मत करवाएं। दांत साफ करते समय, शेविंग करते समय एवं हाथ धोते समय नल लगातार खुला ना छोड़ें। फर्श, आंगन एवं गैलरी को पाईप से धोने के बजाय पोंछे या सीमित पानी से साफ करें। कपड़े और बर्तन धोते समय जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें। आरओ से निकलने वाले अतिरिक्त पानी को फेंकने के बजाय सफाई आदि में उपयोग करें। घरों, दुकानों, होटलों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए विशेष ध्यान दें।बगीचों में सुबह या शाम को सीमित पानी दे। पेयजल का दुरूपयोग न करे।उपयोग भी बचत पूर्वक करें।वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करें।बच्चों को भी पानी का महत्व समझाएं और उनमें पानी बचाने की आदत डालें। घर, मोहल्ले या कहीं भी पानी की अनावश्यक बर्बादी दिखाई दे तो संबंधित व्यक्ति को विनम्रतापूर्वक जागरूक करें। सार्वजनिक नल या लिकेज को संबंधित से संपर्क कर तुरंत ठीक करवाने हेतु पहल करें। हमारी छोटी-छोटी जागरूकता समाज और अपने स्वयं के परिवार के लिए बड़ा वरदान साबित होगी। *फोटो 08 -* जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान अंतर्गत सकल व्यापारी संघ द्वारा शहर में लगाए गए फ्लेक्स और होर्डिंग्स।

