भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़कर समाज को अपना हक और अधिकार दिलवाया - राजाराम कटारा हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने ढोल-मांदल और नृत्य करते हुए निकाली स्वाभिमान जागरण शोभायात्रा

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट

झाबुआ। शिवगंगा परिवार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मानगढ़ बलिदान दिवस का ऐतिहासिक आयोजन 17 नवंबर, मंगलवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर किया गया। मुख्य सभा में अतिथियों एवं वक्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और मानगढ़ की बलिदान दिवस की शोर्य गाथा का विस्तार से वर्णन किया गया। मुख्य सभा बाद शहर में हजारों की संख्या में जिलेभर से आए ग्रामीणजनों एवं शिवगंगा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल स्वाभिमान जागरण शोभायात्रा निकाली गई। उल्लेखनीय है कि शिवगंगा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर 11 बजे से अतिथियों एवं जनसमुदाय का आगमन रहा। दोपहर 12.30 बजे से उत्कृष्ट मैदान पर मुख्य सभा का आयोजन हुआ। जिसमें शिवगंगा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजाराम कटारा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें जननायक और प्रेरणा पूंज बताकर उनके द्वारा जल, जंगल, जमीन को लेकर लड़ी गई लड़ाई के लिए आगामी पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मानगढ़ की बलिदानी भूमि पर प्रकाश डालते हुए मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने की बात कहीं। सभा का आयोजन करीब डेढ़ घंटे उत्कृष्ट मैदान पर चला। इसके बाद यहां से जिले के आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा अनुसार 'भारत माता की जय, जल जंगल जमीन पर हमारा अधिकार है' आदि नारों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल, ताशे, मांदल पर ग्रामीण महिला-पुरुष, युवा, बच्चें बुजुर्गों आदि द्वारा नृत्य करते हुए चलने के साथ अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चले और तीर-कमान, गौफन आदि के साथ सभी ने उत्साहपूर्वक स्वाभिमान जागरण यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राजवाड़ा, सज्जन रोड से पुनः समापन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुआ। पूरे आयोजन की व्यवस्था शिवगंगा कार्यकर्ताओं द्वारा संभाली गई। उक्त विशाल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !