नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार 21 नवंबर को जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
दौलत गोलानी की रिपोर्ट 
झाबुआ। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं मप्र आदिवासी विकास परिषद् के अध्यक्ष उमंग सिंगार 21 नवंबर को झाबुआ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे मेघनगर विकासखंड के ग्राम बिसलपुर में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन तथा विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष के इस दौरे को लेकर जिले के समूचे कांग्रेस खेमे में जबर्दस्त उत्साह का माहौल हेै।
झाबुआ के पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने नेता प्रतिपक्ष के अधिकृत प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उमंग सिंगार 21 नवंबर, शनिवार को दोपहर 11 बजे धार जिले के सरदारपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर ठीक 12 बजे झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिसलपुर पहुंचेंगे। बिसलपुर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान श्री सिंगार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय स्तर पर स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन और पूर्ण हो चुके कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम के समापन पश्चात् नेता प्रतिपक्ष श्री सिंगार दोपहर 3 बजे बिसलपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे इंदौर पहुंचेंगे। मप्र कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

की जा रहीं भव्य तैयारियां - 
कार्यक्रम में झाबुआ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आदिवासी विकास परिषद् के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेसष महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी-कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणजन शामिल होंगे।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के झाबुआ जिला आगमन को लेकर क्षेत्र के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार भी लगाए जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिकाधिक संख्या में बिसलपुर पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख ने बताया कि उमंग सिंगार का यह प्रवास अंचल में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष ललिता मुनिया मप्र आदिवासी विकास परिषद् संगठन के अध्यक्ष रमेश गणावा, कालूसिंह नलवाया, चेनसिंह डामोर, पारसिंह डिंडोर, आदिवासी विकास परिषद् जिलाध्यक्ष मथियास भूरिया, मुकेश मुनिया, संगठन जिला उपाध्यक्ष राजेश डामोर, दीवान डामोर, विशाल राठौर, राजेश डामोर आदि कार्यकर्ताओं ने जिले के समस्त कांग्रेसजनों से आयोजन में आधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !