सकल व्यापारी संघ का दीपावली मिलन समारोह शहर के व्यापारियों की आत्मीयता, आपसी प्रेम और भाईचारे को करता है प्रकट - मंत्री निर्मला भूरिया,सकल व्यापारी संघ का दीपावली मिलन समारोह अनुशासन एवं गरिमामय रूप से हुआ संपन्न।।

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ दौलत गोलानी की रिपोर्ट
 झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह का गरिमामय एवं भव्य आयोजन स्थानीय बाडकुआं स्थित अंबा रिसोर्ट में किया गया। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र यादव विजय नायर एवं सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर मंचासीन रहे। 
समारोह की अध्यक्षता सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा एवं सचिव संदीप जैन राजरतन ने की। दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रवेश द्वार पर सभी आगंतुकों को केसरिया तिलक बालिकाओं द्वारा लगाया गया। बाद शहर के व्यापारियों द्वारा लक्की-ड्रा के कूपन भरकर सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारीयों को जमा किए गए। समारोह के प्रारंभ में बाहर से विशेष रूप से पधारे मीमिक्री आर्टिस्ट ने हास्यो से भरी अनेक प्रस्तुतियां देकर व्यापारियों का भरपूर मनोरंजन किया गया एवं उन्हें हंसी से लोट-पोट किया। प्रसिद्ध अभिनेता नसरुद्दीन शाह के डी कलाकार जो मुंबई से पधारे, उनके द्वारा नसरुद्दीन शाह की आवाज में शहर की जनता एवं व्यापारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा ने देते हुए सभी अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करते हुए सकल व्यापारी संघ की वार्षिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से अवगत करवाया। जिसकी सभी अतिथियों के साथ उपस्थित सदन ने तालियां बजाकर जमकर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में शहर के सभी व्यापारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सकल व्यापारी संघ का दीपावली मिलन समारोह शहर के व्यापारियों की आत्मीयता, आपसी प्रेम और भाईचारे को प्रकट करता है। व्यापारी जगत देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य अंग है और इनसे ही सरकार की भी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। सकल व्यापारी संघ व्यापारियों के लिए कार्य करने के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में भी वर्षभर विशेष सहयोग प्रदान करता है। *शहर की सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के किए जाएंगे प्रयास -* कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट ने कहा कि सकल व्यापारी संघ के सहयोग से शहर की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाएगा। सकल व्यापारी संघ द्वारा आज जो दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है, इसके लिए उन्होंने व्यापारी संघ की पूरी टीम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट ने जिला प्रशासन की ओर से व्यापारी संघ को पूर्ण सहयोग करने की बात कहीं। जिले के पुलिस कप्तान देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि जल्द ही सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शहर की सुरक्षा एवं मुख्य बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए शहर के व्यापारियों से भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात को दोहराया। *लक्की-ड्रॉ में विजताओं को प्रदान किए गए उपहार -* समारोह के मध्य में ही सकल व्यापारी संघ द्वारा संघ के वरिष्ठ संजय शाह दिव्या इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से लक्की-ड्रा के माध्यम से अतिथियों से पर्चियां खुलवाकर विजेता व्यापारियों को अतिथियों ने उपहार प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता में सकल व्यापारी संघ द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. संजयकुमार कांठी के भव्य होर्डिंग्स लगाकर एवं वर्तमान अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा द्वारा अपने उद्बोधन में स्व. संजय कांठी को एवं शहर के व्यापारियों के हित में श्री कांठी द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए पूरे सदन की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सकल व्यापारी संघ सचिव संदीप जैन राजरतन ने बताया कि आयोजन स्थल पर 'जल बचाओ, जीवन बचाओ एवं जल ही जीवन है, जल है तो कल है' जैसे सुंदर संदेशों से लिखे फ्लेक्स एवं बैनर के माध्यम से संदेश दिया गया कि इस वर्ष वर्षाकाल में औसत से कम बारिश होने से समस्त शहरवासियों को जल बचत एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। * *इनका किया गया सम्मान -* इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. यशवंत भंडारी, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोमसिंह सोलंकी, वरिष्ठ अभिभाषक उमंग सक्सेना, सकल व्यापारी संघ की आमंत्रण पत्रिका के संयोजक अभिनंदन जैन एवं जितेंद्र कांठी, सकल व्यापारी संघ के विधि सलाहकार रमेश डोशी, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक निर्मल अग्रवाल आदि का सकल व्यापारी संघ उपाध्यक्ष विजय पडिहार, मनोज अरोड़ा, नितेश कोठारी एवं हनीफ लोधी, सह-सचिव इदरीश बोहरा एवं अंकुर भंडारी, कोषाध्यक्ष निशान शाह, सह-कोषाध्यक्ष अब्बास बोहरा झाबुआ वाला के साथ कार्यकारिणी सदस्यों में शालिन धारीवाल, पीयूष गादिया, मयूर पंवार, निमेश मालवी, प्रवीण राठौड़, हार्दिक अरोड़ा, अक्षीश नीमा, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, दीपक डूंगरवाल, अमित जैन, मनोज कटकानी, कपिल गादिया, राजनारायण गुप्ता, हर्षवर्धन राठौड़, निखिल सेठिया आदि द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके साथ ही समारोह में विशेष रूप से सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठ संरक्षक प्रवीण रूनवाल, कैलाशचंद्र श्रीमाल, अशोक सकलेचा, मुख्य परामर्शदाता कमलेश पटेल, भूपेंद्र बबल हिमांशु त्रिवेदी, दीपक माहेश्वरी, अशोक शर्मा, विकास शाह आदि की उपस्थिति रहीं। समारोह का सफल संचालन इनरव्हील क्लब शक्ति की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शैलू बाबेल ने किया एवं अंत में आभार सकल व्यापारी संघ सचिव संदीप जैन राजरतन ने माना। समारोह में सैकड़ो की संख्या में शहर के व्यापारी, सकल व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, गणमान्यजन, पत्रकारगण आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह पश्चात् सभी के लिए स्वादिष्ट एवं लजीज सहभोज का आयोजन रखा गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !