गुरु पूर्णिमा पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित, शिक्षक कभी साधारण नहीं होता' =डॉ.जे.सी. सिन्हा

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 

झाबुआ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला झाबुआ द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय निर्देशानुसार जिला स्तरीय 'गुरु वंदन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से 100 से अधिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जे.सी. सिन्हा, प्राचार्य, पीएम श्री शासकीय महाविद्यालय झाबुआ ने श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न श्लोकों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक का स्थान समाज में सर्वोच्च है और गुरु का महत्व कभी कम नहीं हो सकता। आचार्य चाणक्य के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने गुरु की भूमिका और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व बताया।


द्वितीय सत्र में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार ने संगठन की रीति-नीति एवं वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, हरियाली अमावस्या पर गुरुछाया तथा 12 से 23 जनवरी तक विवेकानंद एवं सुभाष जयंती के अवसर पर "कर्तव्य बोध" कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में आयोजित करने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2026 की सदस्यता अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने पर जोर दिया।


कार्यक्रम के तीसरे सत्र में जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश जैन ने की। विशेष अतिथि के रूप में सुभाषचंद्र दुबे, सुनील भावसार एवं कलावती टाक उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी ने कराया। संचालन जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने किया तथा आभार जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश माली ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों, तहसीलों के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !