अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची में झाबुआ जिले से कमलेश दातला को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यालय भोपाल से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अलीराजपुर से संजय वाणी, झाबुआ से कमलेश दातला, रतलाम से संदीप यादव, सतना से रवेंद्र सिंह एवं मुरैना से अजय हर्पीना को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमलेश दातला की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई दिशा प्राप्त होगी।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

