झाबुआ पुलिस को मिला नया कप्तान, देवेंद्र पाटीदार ने संभाली कमान ।।निवर्तमान (उप पुलिस महानिरीक्षक) शिवदयाल सिंह ने सौंपा कार्यभार ।।

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)

झाबुआ। झाबुआ जिले को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री देवेंद्र पाटीदार मिले हैं। शुक्रवार को उन्होंने झाबुआ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान उप पुलिस महा निरीक्षक श्री शिवदयाल सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।
नवागत एसपी देवेंद्र पाटीदार इससे पूर्व बुरहानपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली को देखते हुए जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नवागत एसपी का स्वागत किया। कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच परिचयात्मक चर्चा भी हुई। 
नवागत एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 
वहीं निवर्तमान एसपी शिवदयाल सिंह के कार्यकाल को भी जिले में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए याद किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई एवं विभिन्न सामाजिक अभियानों में पुलिस की सक्रिय भूमिका देखने को मिली।
जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और ऊर्जा को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !