फाइलों से फर्श तक दिखी जिम्मेदारी” : कलेक्टर कार्यालय में चला मेगा स्वच्छता अभियान।। कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया श्रमदान

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ =झाबुआ, 09 मई 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर, उद्यान क्षेत्र, कार्यालय कक्षों, गलियारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण का संदेश दिया। इस दौरान अनुपयोगी एवं अव्यवस्थित सामान हटाया गया तथा दस्तावेजों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित किया गया। परिसर स्थित गार्डन एवं हरित क्षेत्रों में भी विशेष सफाई कर खरपतवार हटाए गए और जलभराव एवं गंदगी रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय वातावरण से कार्य में सहजता आती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कलेक्टर ने सभी विभागों को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने एवं पुराने एवं अनुपयोगी दस्तावेजों एवं फर्नीचर का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !