अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= आज भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों मे प्रचंड जीत पर स्थानीय सांसद अनिता नागरसिंह चौहान के कार्यालय पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने खिलाई मिठाई बांटी झालमुरी
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आज जैसे ही तीन राज्यों मे मतदान के नतीजे घोषित किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं मे उत्साह उमंग का ज्वार उमड़ पड़ा कार्यकर्ताओ ने जय भाजपा विजय भाजपा, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, के नारो से कार्यालय प्रांगण को गुंजायमान कर दिया इसके पश्चात् सांसद कार्यालय पर मिठाई खिलाकर तीन राज्यों मे प्रचंड विजय पर बधाइयां दी गई एवं पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेलेश दुबे के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बंगाल की खाई गई झालमुरी का वितरण किया गया इस अवसर पर पुर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, जिला मंत्री, बबलु सकलेचा, जिला पंचायत सदस्य भानु हटिला, जनपद अध्यक्ष हरु भुरिया, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण डामोर, देवझिरी मंडल अध्यक्ष मांगीलाल भुरिया,सुरपाल गुडीया, पुर्व पार्षद अशोक त्रिवेदी, युवा पवन गरवाल, अरविंद चौहान, अंतिम शर्मा, जितेंद्र पंवार, अतुल दुबे, धनसिह बारिया, पत्रकार मनोज अरोरा,बबलु शर्मा, सोरभ जायसवाल, डाक्टर शिवमंगल अधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।

