झाबुआ के खिलाड़ियों को मिली नई ताकत —केबिनेट मंत्री ने किया वेटलिफ्टिंग सेट का लोकार्पण, बेटियों के लिए बड़ी सौगात”

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ, =जिले के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों की मांग पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आधुनिक वेटलिफ्टिंग सामग्री प्रदान की गई है। यह सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला को उपलब्ध कराई गई, जिससे खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
वेटलिफ्टिंग सेट का लोकार्पण समारोह जय बजरंग व्यायामशाला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह पार्षद रेखा अश्विन्न शर्मा सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में सफलता के बाद वे प्रशासन से संपर्क करें, ताकि उन्हें हर संभव सहयोग मिल सके।
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में जिले की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि वे वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों के माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। साथ ही उन्होंने महिला खिलाड़ियों के लिए व्यायामशाला में चेंजिंग रूम एवं वाशरूम निर्माण की घोषणा की।
जिला खेल अधिकारी विजय सलाम ने बताया कि यह आधुनिक वेटलिफ्टिंग सेट खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के उद्देश्य से प्रदान किया गया है, जिससे विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के अंतर्गत नारी शक्ति दीवार पर अतिथियों एवं खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षर कर जागरूकता संदेश लिखे गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रोटरी क्लब द्वारा ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी यशवंत भण्डारी] अश्विन शर्मा ] प्रदीप जैन] वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश सक्सेना  रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज पाठक] सुनीता वाजपेयी] पद्मजा सक्सेना] वर्शा चैहान सहायक संचालक महिला बाल विकास] खेल और युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी] वेटलिफ्टिंग खिलाडी आदि उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन खेल प्रेमी एवं अधिवक्ता उमंग सक्सेना के द्वारा किया गया । 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !