स्कूली छात्रों को तपती गर्मी से राहत: अब सुबह 7:30 से लगेंगी स्कूल कक्षाए। कलेक्टर ने आदेश किया जारी ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ, 17 अप्रैल 2026 ।जिले में बढ़ते तापमान एवं लू की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाला संचालन का समय आगामी आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। 

इसके अतिरिक्त, परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यथावत जारी रहेगा।

यह आदेश 18 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !