पूर्व कलेक्टर नेहा मीना के कुशल नेतृत्व में झाबुआ ने रचा सफलता का इतिहास, परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ = माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में झाबुआ जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पूर्व कलेक्टर नेहा मीना के कुशल नेतृत्व और सतत मॉनिटरिंग की सर्वत्र सराहना की जा रही है। पूर्व
कलेक्टर नेहा मीना ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार नवाचारों को बढ़ावा दिया। नियमित समीक्षा बैठकें, शिक्षकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश, विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं एवं मार्गदर्शन सत्र जैसे प्रयासों का ही परिणाम है कि जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। प्रशासन द्वारा संचालित विशेष शैक्षणिक अभियान और सतत निगरानी ने शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया। 

नवागत कलेक्टर डा योगेश तुकाराम भरसट ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे जिले के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। जिले के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !