गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराएं, कलेक्टर ने एजेंसियों को दिए निर्देश ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ, 12 मार्च। कलेक्टर नेहा मीना ने गुरुवार को गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का भी समाधान कर लिया गया है तथा उपभोक्ता ऑनलाइन और मिस्ड कॉल के माध्यम से गैस बुकिंग कर सकते हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !