तय लक्ष्य से अधिक सफल होगा 1008 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठवृहद बैठक में नगर के रामभक्तों ने सहयोग करते हुए संकल्प धरा

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभी tak)
झाबुआ।कार्य आरम्भ तो सभी करते है लेकिन सामूहिक रूप से उसे नियमित किया जाना कठिन होता है। नगर में प्रति मंगलवार , श्री हनुमान चालीसा पाठ मंडली द्वारा बीते चार वर्षों से लगातार हनुमान चालीसा नियमित पाठ कर समाज के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। हनुमान चालीसा पाठ से विशेष आनन्द तो मिलता ही है साथ ही जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बाबा की जब कृपा होती है तो आँखों से आँसू झरने लगते है और रोम - रोम खिल जाता है।
यह और ऐसे अनेक अनुभव 1008 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजन को लेकर नगर के पैलेस गार्डन में आयोजित वृहद बैठक में समाज के विभिन्न वर्ग के वक्ताओ ने व्यक्त किए। गौरतलब है की आगामी मंगलवार 30  दिसंबर को राजवाड़ा चौक पर उक्त सामूहिक महाअनुष्ठान किया जाएगा।

इस महानुष्ठान की पूर्व तैयारी को लेकर आयोजित वृहद बैठक का आरम्भ महिला मंडल द्वारा बाबा कष्टभंजन देव के समक्ष दीप प्रज्वलन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम की रुपरेखा  शुभम राठौर ने प्रस्तुत करते हुए बताया की  वर्ष 2022 के प्रथम मंगलवार से चार साथियों के साथ प्रति मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ आरम्भ किया गया था। पहले पहल यह मंदिरो में सुबह पाठ किया जाता था किन्तु रामभक्तों की ईच्छा अनुसार फिर इसे संध्या 8  बजे करना नियमित किया गया। कभी - कभी विपरीत परिस्थितियाँ  भी बनी लेकिन चालीसा पाठ जारी रखा गया। मंडली द्वारा पाठ के प्रथम वर्ष की पूर्णता पर श्री सालंगपुर धाम स्थित बाबा कष्टभंजन देव के दरबार पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ किया गया। वर्ष 2026 से पाँचवे वर्ष में प्रवेश से पूर्व सामाजिक महासंघ अध्यक्ष डॉ नीरजसिंह राठौर और श्री हनुमान टेकरी समिति से की गई चर्चा पश्चात इस महानुष्ठान की योजना को आकार दिया गया जो आगामी  30  दिसंबर को साकार होगी।

इस वृहद बैठक में आयोजन समिति द्वारा समाज से सुझाव और सहयोग की अपील की गई। इस दौरान गायत्री परिवार से विनोद जायसवाल ने कहा समिति से जुड़े रामभक्त संकल्प के साथ सिद्धि तय कर चुके। बाबा की कृपा से यह आयोजन निश्चित सफल होगा। सब मिलकर थोड़ा - थोड़ा प्रयास करे तो सफलता निश्चित ही होती है। इस पुनीत कार्य को याज ( योजना ),  प्रयाज ( प्रयास )  और, अनुयाज ( क्रियान्वयन ) के क्रम में किया जा रहा है, इस धर्म लाभ से क्षेत्र निश्चित रूप से लाभान्वित होगा। झाबुआ की मिट्टी में कुछ विशेष है , यहाँ आयोजन निरंतर होते रहते है, यहाँ के कार्यों की तारीफ़ सभी ओर होती है। सबके प्रयासों से कार्यक्रम दस गुनाह बेहतर होगा।

श्रीमती सीमा चौहान ने कहा कार्य आरम्भ तो सभी करते है लेकिन सामूहिक रूप से उसे नियमित किया जाना कठिन होता है। इस आयोजन को लेकर महिलाओ द्वारा भी भरपूर सहयोग करते हुए नगर के विविध महिला समूहों से सम्पर्क कर घर - घर सन्देश पहुँचाते हुए सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।

झाबुआ के युवाओ में नया उत्साह जगाने वाले उदय बिलवाल ने कहा झाबुआ के खाते में लगातार बड़ी उपलब्धियाँ जुड़ने लगी है। इसी क्रम में 1008 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी एक कीर्तिमान रचेगा। पर्यावरण और धर्म के क्षेत्र में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य लगातार जारी है। आयोजन तिथि और इससे एक दिन पूर्व विशेष संपर्क अभियान चलाया जाना सहयोगी सिद्ध होगा।

सकल व्यापरी संघ अध्यक्ष  संजय कांठी ने सुझाव देते हुए समिति को आश्वत किया कि व्यापारी संघ से जुड़े करीब चार सौ व्यापारी इस महानुष्ठान में शामिल होंगे।

गौ सेवक और युवा नेतृत्व विनय वर्मा ने कहा प्रति मंगलवार होने वाले पाठ में माह के किसी एक मंगलवार कम से कम पांच सौ रामभक्तो की नियमित सहभागिता हो ऐसे प्रयास भी रामभक्त करेंगे।इस महानुष्ठान हेतु सचिन जोशी ने निवेदन यात्रा और सोशल मीडिया की उपयोगिता का सुझाव दिया इसी तरह पंडित गणेश प्रसाद उपाध्याय ने कहा सौ व्यक्ति का समूह बनाकर प्रत्येक व्यक्ति दस - दस लोगो से सम्पर्क करे तो एक हजार लोगो की सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है।

डॉ नीरजसिंह राठौर ने कहा  सनातन और हिंदुत्व के यह महानुष्ठान समाज जागरण का बड़ा प्रयास भी है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में शहर के लोग तो आते ही है जहाँ विधर्मी शक्तियाँ काम कर रही वहाँ से लोगो को लाने का प्रयास करे। टोली बनाकर निमंत्रण देने जाए, उनमें यह भाव जगाना जरूरी है कि नगरीय समाज हमारे साथ खड़ा है। हमें प्रयास कर बस्तियों में जाना चाहिए। उन्होंने अलग - अलग व्यवस्थाओं के उल्लेख करते हुए हनुमान भक्तों से इस आयोजन को सफल करने हेतु आगे आने का आग्रह किया।

भूपेश सिंगोड़ ने नगर की भजन मंडलियों और मंदिर समितियों से सम्पर्क करते हुए आयोजन को सफल बनाने के आग्रह का सुझाव दिया।

हनुमान टेकरी समिति के श्री चंद्रावत ने बैठक का संचालन करते हुए कहा सभी जानते है बाबा बहुत परीक्षा लेते है लेकिन समर्पित साधक कि सफलता भी वो सुनिश्चित कर देते है। 30  दिसंबर को महानुष्ठान में पाठ मंडली का 209 वां पाठ होगा। इस आयोजन में बड़ी एलईड़ी स्क्रीन पर श्री सालंगपुर धाम के स्वामी श्री हरिप्रकाश दास जी महाराज का झाबुआवासियों के लिए दिया गया संदेश भी दिखाया जाएगा।

लोकप्रिय युवा नेता बिट्टू सिंगार ने सालंगपुर धाम से जुड़ा संस्मरण सुनाने के साथ नगर के विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करते हुए बड़ी संख्या में रामभक्तों के इस आयोजन में जुड़ने को लेकर समिति को आश्वस्त किया।

इसी तरह मनोज अरोरा, आशीष चतुर्वेदी, डॉ लोकेश दवे, भावेश सोनी, राजेश  शर्मा, विश्वास शाह,  प्रदीप जैन सहित अन्य रामभक्तों ने विविध सुझाव देते हुए सहयोग कि घोषणाएं की। आभार अंबरीष भावसार ने माना

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !