अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्टर नेहा मीना का संदेश ।।महिलाए समाज और राष्ट्र के विकास की सशक्त धुरी = कलेक्टर नेहा मीना

JHABUA ABHITAK
               झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना 

अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ= अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने जिले की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महिला शक्ति सृजन, संवेदनशीलता और संकल्प की अद्भुत प्रतीक है। एक महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की सशक्त धुरी भी है।
कलेक्टर ने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो एक पूरा परिवार और समाज शिक्षित एवं सशक्त बनता है। आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, कृषि, उद्यमिता, खेल और सामाजिक नेतृत्व जैसे अनेक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही हैं। उनकी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि एक सतत सामाजिक संकल्प है। महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जब महिलाएँ सशक्त होती है, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !