अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला झाबुआ ने कलेक्टर जिला झाबुआ को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि शिक्षक संवर्ग वैकेशनल शासकीय सेवक है उन्हे ग्रीष्मकालीन अवकाश मे कार्य करने पर सेवानिवृत्ति पर 300 अर्जित अवकाश तक का नगद भुगतान की पात्रता है ओर यह लाभ शिक्षको को ग्रीष्मकालीन अवकाश मे कार्य करने पर ही मिलता है शिक्षको ने लोकसभा निर्वाचन 2019, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 ,लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्य को ग्रीष्मकालीन अवकाश मे किया है शासन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश पर प्रतिबंध लगाकर निर्वाचन कार्य करवाया गया यह भी अवगत कराया की शिक्षक बी एल ओ द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश मे नामावली प्रकाशन व पुनरीक्षण का कार्य किया जाता है उक्त कार्य करने पर भी सेवा पुस्तिका मे अर्जित अवकाश इन्द्राज करने के आदेश जारी करने निवेदन किया कलेक्टर द्वारा विजय कुमार मंडलोई संयुक्त कलेक्टर जिला झाबुआ को विस्तृत अध्ययन कर शिक्षको की समस्याओं का निराकरण करने के नर्देश दिये है ज्ञापन देते समय म प्र शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल , जिला सचिव मानसिंह बामनिया , संभागीय कार्यकारिणी सदस्य दशमसिह चोहान , झाबुआ विकास खंड प्रभारी विजय जैन, विकासखंड रानापुर अध्यक्ष दीपक टेलर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

