लक्ष्मीनगर स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर में हर्षौल्लास से मनाया गया महाशिव रात्रि पर्व। सुबह 4 बजे से लगी भक्तों की भीड़ , फरियाली खिचड़ी फल एवम ठंडाई का हुआ वितरण

JHABUA ABHITAK
जब उमापति पहुंचे योगेश्वर धाम
सुबह चार बजे से लगी भक्तों की भीड़ ।।
हजारों भक्तों ने लिया महाप्रसादी, महाआरती, एवं ठंडाई का लाभ ।
अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ =महां चमत्कारी योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर लगा भक्तों का मेला घनी आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में विराजमान देवाधिदेव भुतभावन भगवान योगेश्वर महादेव के हजारों भक्तों ने शहर एवं आस पास के क्षेत्रों से आकर पुजन अभिषेक, एवं दर्शन किये ।
मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे 
योगेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि पिछले सात सालों से महाशिवरात्रि पर्व पर इस मंदिर में त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जारहे है इसी कड़ी में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के महाआयोजन के अंतर्गत प्रथम दिवस दिनांक 13/2/2026, शुक्रवार को  विशाल भजन संध्या, दिनांक 14/2/2026 शनिवार को कष्टभंजन रामायण सेवा मण्डल, के रमेश मालवी, तन्मय नागर, गौरव नीमा, हिमांशु पंवार, तनिष्क अरोड़ा एवं साथियों द्वारा सुंदर संगीतमय सुंदरकांड पाठ रात्रि दो बजे तक किया गया जिसका क्षेत्र के नागरिकों ने श्रृवण करते हुए नृत्य किया 
कार्यक्रम के मुख्य दिवस महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह सुबह चार बजे से ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुजन अभिषेक प्रारंभ कर दिया था जो शाम चार बजे तक चलता रहा पर्व के अंतर्गत सुबह ग्यारह बजे से योगेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक पंडित ओमप्रकाश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जजमानों द्वारा किया गया दोपहर दो बजे बाबा योगेश्वर महादेव की प्रथम महाआरती कर महाप्रसादी स्वादिष्ट फरयाली खिचड़ी , पपीता, कैले , मिठाई एवं भांगयुक्त ठंडाई का वितरण शाम छ बजे तक निरंतर चलता रहा 

*जब उमापति पहुंचे योगेश्वर धाम*
शाम छह बजे उमापति महादेव मंदिर से उमापति महादेव की बारात योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची तो माहौल मैले सा हो गया हजारों भक्तों की मोजुदगी में दोनों उमापति एवं योगेश्वर महादेवो का मंगलमय मिलन दैख कर भक्त निहाल हो गये पश्चात योगेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा शिवबारात में आये समस्त भक्तों का फरियाली खिचड़ी, एवं ठंडाई वितरित कर आत्मिय स्वागत किया गया इस सम्पूर्ण आयोजन में महिला शक्ति की कल्पना गोस्वामी, सुरुचि शाह, भारती शर्मा, कल्पना (टीना) परमार, श्रीमती तृप्ति गुप्ता, शशी गुप्ता, सरोज नाहर, जोशी भाभी, रमेश जोशी, राजेन्द्र गुप्ता, एडवोकेट चिराग़ नाहर, इंजिनियर नीरज ठाकुर, नरेंद्र पोतदार, श्यामसुंदर गुप्ता, अनिरुद्ध सिकरवार, संदीप नेताजी, प्रियंका परमार, चंदनसिंह हाड़ा, अमित शर्मा, आदि समस्त कालोनी वासियों का मन मन धन से अपार सहयोग प्राप्त हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !