झाबुआ नगर में कल 17 फरवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी ।जानिए कहा रहेगी बिजली सप्लाई बंद

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ, 16 फरवरी 2026। शहर में Revamped Distribution Sector Scheme (आरडीएसएस) योजना के तहत बिजली विभाग द्वारा आवश्यक काम किया जाएगा। इस दौरान रामकृष्ण नगर टॉवर और हॉस्पिटल फीडर को आपस में जोड़ा जाएगा।
इस काम के कारण 17 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
यहाँ रहेगी बिजली सप्लाई बंद 
बिजली कटौती का असर रामकृष्ण नगर, राजगढ़ नाका स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्र, ट्रेड्स एरिया, मिशन स्कूल, कलेक्टर कार्यालय व निवास, ईवीएम कार्यालय, पुलिस कैंटीन, एसपी कार्यालय व निवास, बस स्टैंड, मेन मार्केट, लक्ष्मीबाई मार्ग, शनि मंदिर, चैतन्य मार्ग, हॉस्पिटल कैंपस (डॉ. कॉलोनी), काली कल्याणी धाम, रंगपुरा रोड, टोस फैक्ट्री, सुभाष मार्ग, चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, जिला जेल, महिन्द्रा शोरूम, विकलांग केंद्र सहित आसपास के इलाकों में रहेगा।
बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !