महावीर बस्ती हिंदू सम्मेलन आमंत्रण पत्रिका, फ्लेक्स बोर्ड का विमोचन हुआ ,

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ =राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100, वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष में महावीर बस्ती के हिंदू समाज द्वारा होने वाले आयोजित शहर के बहुप्रतीक्षित विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर आज नगर के एक निजी गार्डन में आयोजित गरिमामय समारोह में बोर्ड, फ्लेक्स, कट आउट, एवं आमंत्रण पत्रिका का विमोचन नगर के सर्व हिंदू समाज को नागरिको द्वारा किया गया 
उक्त जानकारी देते हुए महावीर बस्ती हिंदू सम्मेलन उत्सव समिति के मिडिया प्रभारी, कारसेवक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि शहर के मध्य में महावीर बस्ती समग्र हिंदू समाज द्वारा राजवाड़ा चोक पर आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन ,18/1/2026,को होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए आज प्रातः 10:30, बजे नगर के सर्व हिंदू समाज के नागरिकों द्वारा आज समग्र हिंदू समाज की गरिमामय उपस्थिति में विमोचन किया गया इस अवसर पर नगर के सर्व श्री, महावीर बस्ती हिंदू सम्मेलन उत्सव समिति के संयोजक लोकेश दवे, सामाजिक महासंघ के जिला अध्यक्ष निरज राठोड़,प्रविण रुनवाल, अजय रामावत, ओमप्रकाश राय, राजु शर्मा डाक्टर के त्रिवेदी, पंकज मोगरा, उल्लास जैन, निलेश घोडावत, पार्षद अभिजीत बैस, गोपी बुंदेला, आशीष चतुर्वेदी, बंटु भदोरिया, हिरालाल पालिवाल, पार्षद रेखा अश्विनी शर्मा, मयंक रुनवाल, राकेश कटारा, पंडित जैमिनी शुक्ला सहित सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने आमंत्रण पत्रिका, फ्लेक्स बोर्ड आदि के विमोचन समारोह में उत्साह से सहभागिता की

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !