झाबुआ में कड़ाके की शीतलहर में भी खुल रहे स्कूल ! राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद,।बच्चो की सेहत पर पड़ सकता हे बुरा असर ।।जिला प्रशासन को ध्यान देना जरूरी ।।

JHABUA ABHITAK
फाइल फोटो

अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ। मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में एहतियत बरतते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, लेकिन झाबुआ जिले में अब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या झाबुआ के बच्चे बाकी जिलों से अलग हैं?
जहां एक ओर राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है, वहीं झाबुआ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट आदेश सामने नहीं आया है। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और गिरते तापमान के बीच बच्चों को स्कूल भेजना सीधे तौर पर स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो सकता हे ।
बच्चों के माता पिता का कहना है कि दूसरे जिलों में प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समय रहते स्कूल बंद कर दिए, लेकिन झाबुआ में फैसले में देरी बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बात करे तो हालत चिंताजनक हैं, जहां बच्चे खुले साधनों से दूर तक सफर तय कर स्कूल पहुंचते हैं। स्थानीय चिकित्सक के अनुसार  शीतलहर के दौरान बच्चों के लिए विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए । चिकित्सकों का भी मानना है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा कोई ठोस निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। अब तो अभिभावक सोशल मीडिया पर भी लिख रहे हे कि कड़के की ठंड में झाबुआ जिले में छुट्टी बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया हे । अतः बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए जिला प्रशाशन को इस ओर तत्काल कदम उठाना चाहिए जिससे अप्रिय घटना ना हो । ओर बच्चो की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मूलचंद बामनिया से चर्चा हुई तो उन्होंन कहा की जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !