खबर का असर: कड़ाके की ठंड में खुल रहे स्कूलों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान ।।शीतलहर के मद्देनज़र प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक अवकाश घोषित ।।06 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित ।।

JHABUA ABHITAK
खबर का असर: कड़ाके की ठंड में खुल रहे स्कूलों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान ।।
शीतलहर के मद्देनज़र प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक अवकाश घोषित ।।
06 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित ।।
अमित शर्मा झाबुआ अभी तक
झाबुआ। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच झाबुआ जिले में स्कूल खोले जाने को लेकर प्रकाशित हमारी खबर का असर सामने आया है। खबर में बच्चों की सेहत और सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों पर संवेदनशील  जिला कलेक्टर नेहा मीना  ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
लगातार गिरते तापमान, घना कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी को खबर के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में छुट्टी का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर के इस निर्णय से पालकों ने राहत की सांस ली है। अभिभावकों का कहना है कि ठंड में छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे थे और स्कूल जाना उनके लिए जोखिम भरा हो गया था।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। वहीं, आमजन ने जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उठाई गई आवाज से बच्चों को राहत मिली है। 



यह हे आदेश 
शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नेहा मीना के आदेश अनुसार झाबुआ जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की प्ले ग्रुप/ प्री-नर्सरी, नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 06 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
      जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर. एस. बामनिया ने बताया कि उक्त अवधि में संबंधित कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन स्थगित रहेगा, जबकि अन्य कक्षाएं पूर्व में जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय पर संचालित होती रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
ll

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !