प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में सभी युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है -ः भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया।।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का किया गया आयोजन ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
दौलत गोलानी (जिला संवाद दाता)
झाबुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार के निर्देश पर भाजयुमो जिला इकाई द्वारा 14 नवंबर, शुक्रवार दोपहर 1 बजे से स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ रखा गया। निर्धारित विषय पर अतिथियों ने उपस्थित युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। सम्मेलन के समापन पर अतिथियों एवं उपस्थित समस्त युवाओं ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान अंतर्गत स्वदेशी वस्तुआंे को दैनिक दिनचर्या में जीवंत पर्यंत अपनाने का सामूहिक संकल्प भी दोहराया।
जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव एवं रामेश्वर नायक, पूर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा भारत माता, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों का स्वागत भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान, जिला महामंत्री अभय वाखला, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश थापा, मंडल मंत्री स्वीट गोस्वामी एवं रवि थापा, जनपद सदस्य मुनसिंह परमार आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने देते हुए बताया कि भायजुमो के प्रदेश स्तरीय आव्हान पर आज जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। जिसका उद्देश्य युवाओं को ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान से जोड़कर इसमें अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता और युवाआंे के माध्यम से आमजन को स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
जीवन पर्यन्त स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी करना है
भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा का मुख्य सहयोगी संगठन है। युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित समस्त युवा यह प्रण ले कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए स्वयं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के साथ आमजन को भी स्वदेशी सामग्रीयों की खरीदी और उसे जीवंत पर्यप्त अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। स्वदेशी वस्तुओं को दैनिक दिनचर्या में अपनाने से देश आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनने के साथ आत्मनिर्भर बनेगा।
युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने उपस्थित युवाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से होने वाले फायदे एवं राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक ने उपस्थित समस्त भाजपाईयों को बिहार राज्य में भाजपा एवं एनडीए गठबंधन की शानदार और ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं देते हुए सभी से भारत माता और भाजपा के जयघोष लगवाएं। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी देते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत और लोकल वॉर वोकल’ को लेकर प्रोत्साहित किया।
संकल्प दिलवाया गया
सम्मेलन के समापन अवसर पर मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित समस्त युवाओं ने हाथ खड़े कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। संकल्प भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने दिलवाया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया एवं आभार युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार ने किया। सम्मेलन में भायजुमो के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री के साथ जिलेभर से आए युवाजन बड़ी संख्या मंे उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !