अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
दौलत गोलानी ( जिला संवाद दाता)
झाबुआ। 14 नवंबर, शुक्रवार को बिहार राज्य के आए चुनाव नतीजों में भाजपा और एनडीए गठबंधन की एक तरफा जीत पर जिलेभर में भाईपाईयों में खुशी का माहौल है। जिला भाजपा द्वारा स्थानीय राजगढ़ नाका पर शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शानदार जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान सभी ने भाजपा और भारत माता के जयघोष भी लगाए। बाद जोरदार आतिशबाजी भी की गई।
राजगढ़ नाका पर जिला भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा मंडल झाबुआ एवं विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप में बिहार की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव एवं रामेश्वर नायक, पूर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री राजेश थापा, मंडल मंत्री स्वीट गोस्वामी एवं रवि थापा, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबोर, भायजुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान, अभय वाखला एवं थावरिया अमलियार, जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया, प्रशांत बामनिया, कापसिंह भूरिया, महेश वर्मा, युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी रविन्द्र भूरा आदि ने राजगढ़ नाका पर भाजपा एवं भारत माता के जयघोष के साथ सर्वप्रथम यहां भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने बिहार फतह पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
बिहार की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है
बाद राजगढ़ नाका चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने कहा कि बिहार में भाजपा और एनडीए की लगातार जीत से साफ है कि जनता का भरोसा अब पूरी तरह से भाजपा पर है। वहीं ठग महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बिहार में भाजपा की एनडीए गठन सरकार द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते सकारात्मक परिणाम सामने आए हैै और भाजपा तथा एनडीए गठबंधन को एक तरफा ऐतिहासिक जीत मिली है।
पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई गई
भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने उपस्थित समस्त भाजपाईयों को बिहार में शानदार जीत पर शुभकामनाएं देते हुए इसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बिहार में की गई चुनावी सभाओं के सकारात्मक परिणाम की जीत बताया और इस जीत में पार्टी के समस्त निष्ठावान नेता, पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत को भी सफलता का श्रेय दिया। संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने किया एवं अंत मं आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने माना।

